हर घर तक नहीं पहुंचा है नल का जल

खगड़िया। खगड़िया-सहरसा की सीमावर्ती चौथम प्रखंड की बुच्चा पंचायत आज भी विकास से कोसों दूर ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:11 PM (IST)
हर घर तक नहीं पहुंचा है नल का जल
हर घर तक नहीं पहुंचा है नल का जल

खगड़िया। खगड़िया-सहरसा की सीमावर्ती चौथम प्रखंड की बुच्चा पंचायत आज भी विकास से कोसों दूर हैं। बुच्चा पंचायत में कुल नौ वार्ड है। यहां नल जल योजना खानापूर्ति साबित हुई है। संवेदक आधा-अधूरा कार्य छोड़कर गायब है। लोगों को दूषित पानी पीना पर रहा है। बुच्चा पंचायत की वार्ड नंबर-आठ में मिनी जल मीनार लगाई गई है। जबकि वार्ड नंबर-सात में भी दो जल मीनार बननी है। तभी सभी घरों में नल का जल पहुंच पाएगा। पंचायत की वार्ड नंबर एक, दो और तीन के राजेंद्र प्रसाद, लालो सिंह, रामप्रवेश सिंह, वासो सिंह, राजा सिंह आदि ने बताया कि तीनों वार्डों में आधे घरों में नल का जल नहीं पहुंचा है। वार्ड नंबर तीन में संवेदक मिनी जल मीनार की ट्रायल बाद देखने तक नहीं आए हैं। संजीत सदा, विनोद सदा, पैक्स अध्यक्ष छत्री सिंह आदि ने बताया कि पंचायत में नल जल योजना दयनीय स्थिति में है।वार्ड नंबर सात में लालबाबू चौधरी के घर के पास पाइप फटकर पानी नीचे खेत में जा रहा है। बच्चे नहाते रहते हैं। राजीव चौधरी, अशोक साह आदि ने बताया कि लालबाबू के घर से पूरब दो सौ से अधिक परिवारों को नल का जल नहीं मिल रहा है। कई बार अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। पंचायत की आठ सौ में मात्र चार सौ परिवारों को ही नल का जल मिल रहा है।

मुखिया भोला चौधरी ने कहा कि नल जल के संवेदक कोई जानकारी नहीं देते हैं। आधा-अधूरा काम हुआ है। कई घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। इस संबंध में

चौथम पीएचइडी विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया कि गड़बड़ी की जानकारी मिली है। मिस्त्री को भेजकर मरम्मत कार्य किया गया है। जहां जल मीनार नहीं लगी है वहां लगाई जाएगी। सभी घरों तक पानी पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी