चुनाव को लेकर गोगरी में चला वाहन चेकिग अभियान

खगड़िया। ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है त्यों-त्यों पुलिस की सक्रियता बढ़ गई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:11 PM (IST)
चुनाव को लेकर गोगरी में चला वाहन चेकिग अभियान
चुनाव को लेकर गोगरी में चला वाहन चेकिग अभियान

खगड़िया। ज्यों, ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, त्यों-त्यों पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार को भी गोगरी पुलिस द्वारा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चेकिग अभियान में पदाधिकारियों द्वारा हेलमेट , ड्राइवरी लाइसेंस व गाड़ी के कागजात आदि कि जांच की गई। बिना जरूरी संसाधनों और कागजात के निकले बाइक चालकों ने रास्ता छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी। बिना हेलमेट और

कागजात के चालकों से जुर्माना वसूले गए। गोगरी

थानाध्यक्ष शरत कुमार ने कहा कि लगातार वाहन चेकिग अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर एएसआइ रंजन झा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी