इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

खगड़िया। शहर से सटे सन्हौली गांव में शुक्रवार की दोपहर इंटर की छात्रा 17 वर्षीय पूजा कुमारी ने फांसी पर लटक कर इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चित्रगुप्त नगर पुलिस के पहुंचने पर किबाड़ को तोड़कर शव बाहर निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:38 PM (IST)
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

खगड़िया। शहर से सटे सन्हौली गांव में शुक्रवार की दोपहर इंटर की छात्रा 17 वर्षीय पूजा कुमारी ने फांसी पर लटक कर इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चित्रगुप्त नगर पुलिस के पहुंचने पर किबाड़ को तोड़कर शव बाहर निकाला गया। परिजनों के अनुसार पूजा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पहले भी तीन बार उसने फांसी पर लटकने का प्रयास किया था। परिजन का यह भी कहना हुआ कि घटना के समय पिता न्यायालय में थे। मां भी बगल में गई हुई थी। पूजा किबाड़ को बंद कर ली और दुपट्टा को पंखा में लटकाकर फांसी लगा ली। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन के अनुसार पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन के बयान पर यूडी केस अंकित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी