महेशखूंट पुलिस ने दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

खगड़िया। एनएच 107 महेशखूंट स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी करते दो चोर को रंगे हाथ पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी, जो मनोज कुमार की दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर दुकान में घुस कर चोरी कर रहा था। पुलिस गश्ती की गाड़ी को देखते ही दो चोर जो बाहर था, फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:29 PM (IST)
महेशखूंट पुलिस ने दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
महेशखूंट पुलिस ने दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

खगड़िया। एनएच 107 महेशखूंट स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी करते दो चोर को रंगे हाथ पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी, जो मनोज कुमार की दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर दुकान में घुस कर चोरी कर रहा था। पुलिस गश्ती की गाड़ी को देखते ही दो चोर जो बाहर था, फरार हो गया। दुकान के अंदर दो चोर था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गिरफ्तार चोर भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र के ओलियाबाद निवासी रोहित कुमार तथा मोनू कुमार है। शेष फरार दोनों चोर का पता चल चुका है। इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर दो चोर को न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेज दिया गया।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भेंटिलेटर तोड़ कर चोरी की घटना को इसी गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा था।

== ==

chat bot
आपका साथी