शातिरों ने किया खगड़िया डीएम का ई-मेल आईडी हैक

खगड़िया। शातिरों ने खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष का ई-मेल आईडी हैक कर लिया और अधि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM (IST)
शातिरों ने किया खगड़िया डीएम का ई-मेल आईडी हैक
शातिरों ने किया खगड़िया डीएम का ई-मेल आईडी हैक

खगड़िया। शातिरों ने खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष का ई-मेल आईडी हैक कर लिया और अधिकारियों को अनाप- शनाप आदेश जारी करते रहे। संदेह होने पर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने सूचित किया कि डीएम के ई-मेल आईडी से इस तरह के आदेश जारी किए गए। डीएम के गोपनीय शाखा में इस बात को लेकर खलबली मच गई। मामला डीएम तक पहुंचा। डीएम के आदेश के आलोक में विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय द्वारा खगड़िया सीओ को अविलंब आईटी एक्ट के तहत संबंधित के खिलाफ केस दर्ज को कहा गया। सीओ अंबिका प्रसाद द्वारा आईटी एक्ट के तहत चित्रगुप्तनगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। एसपी मीनू कुमारी के आदेश पर केस दर्ज कर थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जांच- पड़ताल आरंभ किया गया है। इससे पहले भी कई अधिकारियों के आईडी हैक का मामला सामने आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी