सोनवर्षा घाट में महिला की गला दबाकर हत्या

खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट में शुक्रवार को एक महिला की गला दबा कर हत्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST)
सोनवर्षा घाट में महिला की गला दबाकर हत्या
सोनवर्षा घाट में महिला की गला दबाकर हत्या

खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट में शुक्रवार को एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सोनवर्षा घाट गांव निवासी शंकर सहनी की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। उक्त मामले में हत्या का आरोप महिला के पति, सौतिन सह बहन व सौतेला पुत्र पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चौथम थाना क्षेत्र के भतरिधा गांव निवासी कैलाश सहनी की दोनों पुत्री रेणु व रानी की शादी सोनवर्षा घाट निवासी शंकर सहनी से हुई थी। दोनों सगी बहनें का सौतिन रहने के कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा होते रहता था। इधर थाना में दिए आवेदन में मृतका के पिता बिलाश सहनी में बताया कि एक दिन पहले ही रानी अपने नैहर से ससुराल सोनवर्षा घाट गई थी। आरोप है कि दोनों बहनें( सौतिन) के बीच नौंक-झोंक हुई। फिर महिला के पति शंकर सहनी, बड़ी बहन (सौतिन) रेणु देवी व सौतेला बेटा राहुल कुमार ने मिलकर रानी के साथ पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार की सुबह नौ बजे महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य को छुपाने के लिए घर में लगे पंखा में साड़ी से लटका दिया। ताकि आत्महत्या का नाम दिया जा सके। इधर सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष नीलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम ²ष्टया लग रहा है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई। फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि साक्ष्य को छुपाने के लिए पंखा में साड़ी से लटका दिया गया है। हालांकि जिस समय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया उस वक्त शव जमीन पर पड़ा हुआ था। महिला की शरीर में जख्म के कई निशान थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर महिला के पति सहित सौतिन सह बहन व सौतेला बेटा पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी