बीते दो दिनों में मिले कोरोना के आठ नए मरीज

खगड़िया । जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार अब तेज होने लगी है। बीते दो दिनों के अंद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 11:10 PM (IST)
बीते दो दिनों में मिले कोरोना के आठ नए मरीज
बीते दो दिनों में मिले कोरोना के आठ नए मरीज

खगड़िया । जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार अब तेज होने लगी है। बीते दो दिनों के अंदर आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें विभिन्न प्रखंडों के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो हजार 772 हो गया है। इसके पूर्व दो मार्च को एक साथ छह मरीज मिले थे। जिले में बीते 20 मार्च से अब तक कोरोना के 26 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 10 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में 16 एक्टिव मामले हैं। जो होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। रोजाना सात सौ लोगों की भी जांच नहीं हो पा रही है।

जांच का आंकड़ा

रविवार को कुल 583 लोगों की जांच की गई। अब तक जिले में चार लाख 27 हजार 511 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें कुल दो हजार 772 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चार लाख 24 हजार 739 निगेटिव मिले हैं। दो हजार 750 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। वर्तमान में 16 एक्टिव मामले हैं। संजय बने बेलदौर जदयू प्रखंड अध्यक्ष

खगड़िया । पार्टी के जनाधार को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संजय कुमार कुशवाहा को बेलदौर जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने इसके लिए सूबे के सीएम नीतीश कुमार एवं बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि पार्टी-संगठन को मजबूत करेंगे। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में घर-घर तक जानकारी देंगे। संजय कुमार कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, तेलिहार मुखिया अनिल सिंह समेत अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी