24 घंटे में मिले मात्र दो कोरोना संक्रमित

खगड़िया। जिले में कोरोना जांच की गति बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार में लगात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM (IST)
24 घंटे में मिले मात्र दो कोरोना संक्रमित
24 घंटे में मिले मात्र दो कोरोना संक्रमित

खगड़िया। जिले में कोरोना जांच की गति बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है। बीते बुधवार को जिले में चार हजार 424 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र दो पॉजिटिव पाए गए। जबकि इससे पूर्व बीते मंगलवार को 4159 लोगों की जांच में आठ पॉजिटिव मिले थे। प्रशासनिक स्तर पर बुधवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कुल एक लाख 10 हजार 201 लोगों की जांच की गई है। जिसमें एक लाख छह हजार 655 लोग निगेटिव निकले और 2445 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि 865 के जांच परिणाम अप्राप्त हैं। 2389 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए। छह लोगों की मौत के साथ वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 50 है।

डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि जांच कार्य में तेजी लाए जाने के बाद से पॉजिटिव मिलने की रफ्तार में काफी कमी आई है। अब प्रमुख स्थलों पर भी जांच केंद्र खोलकर जांच कार्य किए जा रहे हैं। लोग कोरोना से बचाव के नियम का पालन करें।

chat bot
आपका साथी