खगड़िया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा

खगड़िया। बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। लगातार कांग्रेस की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 11:35 PM (IST)
खगड़िया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा
खगड़िया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा

खगड़िया। बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। लगातार कांग्रेस की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। गुरुवार को

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा. चंदन यादव की अगुवाई में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा. चंदन यादव ने कहा कि आज बढ़ती हुई महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। खेती-किसानी महंगी होती जा रही है। आमलोग महंगाई की मार से परेशान हैं। केंद्र और राज्य सरकार चैन की वंशी बजा रही है।

साइकिल यात्रा की शुरुआत शहर के होमगार्ड चौक से हुई। जो राजेंद्र चौक, एमजी मार्ग होते हुए बलुआही बस स्टैंड तक गई। साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इधर बेलदौर और महेशखूंट बाजार में डा. चंदन यादव ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब केंद्र में सरकार थी, तो महंगाई पर नियंत्रण था। बोले, आज खाद्य सामग्रियों की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने किसान आंदोलन की भी चर्चा की। कहा, सरकार की गलत निर्णय के कारण आज आम जन त्राहि-त्राहि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता बीरेंद्र मोहन झा, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर भगत, एनएसयूआइ महासचिव नवीन कुमार, एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष नितिन पटेल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश निषाद समेत गौरव कुमार, सुभाष रत्न, सन्नी चौरसिया, सोनू भगत, मुकेश राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी