डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

खगड़िया। 14 अप्रैल बुधवार को जिले में कई जगहों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:49 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:49 AM (IST)
डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

खगड़िया। 14 अप्रैल, बुधवार को जिले में कई जगहों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समता मूलक समाज के निर्माण को लेकर आजीवन संघर्षरत रहे। कांग्रेस के सदर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने कहा कि, डॉ. आंबेडकर सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समता मूलक समाज का निर्माण संभव है।

वहीं बलुआही स्थित आंबेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर 'दो गज दूरी और मास्क है जरूरी' के नियम का पालन किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ब्रजकिशोर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम, कर्मचारी महासंघ के चंद्रशेखर मंडल, सगासा बिहार के प्रदेश सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी सत्यनारायण पासवान, शिक्षक बालकिशोर पासवान, शिक्षक महावीर दास, अधिवक्ता संजय पासवान, अनुमंडल कार्यालय की प्रधान लिपिक रेणु कुमारी आदि मौजूद थे। आगत लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी