मतदान करेंगे तो बनेगी सरकार, मास्क लगाना जरूरी
खगड़िया। मतदाताओं को जागरूक करने में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा र
खगड़िया। मतदाताओं को जागरूक करने में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ये रंगोली बनाकर, दीवारों पर नारे उकेर कर और गांव-गांव, टोले-टोले में गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 की रेखा देवी की मतदाता जागरूकता गीत खासे प्रभावी है। स्थानीय बोली में गीत गाकर वह मतदाताओं को जागरूक कर रही है। रेखा देवी कहती है- चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए हर किसी को मतदान में जरूर भाग लेना चाहिए। वे जब गाती हैं-
' कन्या ये चलैय चलू, दो गज के दूरी बनावे ले, वोट गिरावे ले' तो मतदान के साथ-साथ कोरोना जागरूकता का भी संदेश दे देती हैं। अर्थ स्पष्ट है, मतदान करना है, परंतु कोरोना के नियमों का भी पालन करना है। शारीरिक दूरी बनाकर मतदान करना है। एक गीत के बोल हैं-
'सरकार बनावे ले, मुंह पर पहिर लियो मास्क' अर्थात मतदान करेंगे, तो सरकार बनेगी, लेकिन इसके लिए मास्क लगाना जरूरी है। मतदान करने के लिए मास्क लगाकर ही जाएं। रेखा देवी की तारीफ आम और खास सभी करते हैं।
उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा और डीपीओ नीना सिंह भी रेखा की गीत सुनकर भाव-विभोर हो गए और मतदाता जागरूकता को लेकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। सीडीपीओ कामिनी कुमारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान जारी रहेगा। परबत्ता विधानसभा में मत प्रतिशत जरूर बढ़ेगा।