दिनकर की काव्य पंक्तियों से गुंजायमान हुआ

खगड़िया। मध्य विद्यालय नयागांव परिसर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। इस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
दिनकर की काव्य पंक्तियों से गुंजायमान हुआ
दिनकर की काव्य पंक्तियों से गुंजायमान हुआ

खगड़िया। मध्य विद्यालय नयागांव परिसर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश रजक समेत आगत अतिथियों ने रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिनकर की कविताओं का पाठ किया गया। भारतीय साहित्य में दिनकर जी के योगदान पर चर्चा हुई। विद्यालय परिसर दिनकर जी की प्रसिद्ध काव्य पंक्तियां

'क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो।

उसको क्या जो दंतहीन, विष रहित, विनीत, सरल हो।' से गूंज उठा। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलेश, अर्जुन शर्मा, मिथिलेश कुमार, लाल रतन कुमार, राज किशोर चौधरी, शिक्षक मुकेश कुमार, विमलेंदु शेखर, विमल कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी