कृषि अध्यादेश वापस लिया जाए: फारूक
खगड़िया। कृषि अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व अ
खगड़िया। कृषि अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व फारूक अहमद कर रहे थे। फारूक ने कृषि अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। कहा कि इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने इसे काले कानून की संज्ञा दी। इसे वापस लेने की मांग की। बोले, यह अध्यादेश अन्नदाता के खिलाफ अन्याय है। घर-घर जाकर लोगों को इस बिल के बारे में बताएंगे। इस मौके पर शौकत अली, नहल अहमद , फिरोज अहमद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।