28 तक बारिश की संभावना, 27 तक का अलर्ट

खगड़िया। जिले में बीते चार दिनों से रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवा भी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:26 AM (IST)
28 तक बारिश की संभावना, 27 तक का अलर्ट
28 तक बारिश की संभावना, 27 तक का अलर्ट

खगड़िया। जिले में बीते चार दिनों से रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवा भी चल रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अब 28 सितंबर तक रोज बारिश की संभावना है। जबकि 27 तक के लिए अलर्ट घोषित है। गुरुवार को भी जिले के कई भागों में जमकर बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे। बीते 24 घंटे में ( बुधवार आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक) जिले में 31.6 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की गई है। जो बुधवार की तुलना में कम रही। बुधवार को 50.42 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की गई थी। गुरुवार को सर्वाधिक चौथम प्रखंड में 69.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सबसे कम परबत्ता प्रखंड में 6.4 मिलीमीटर बारिश हुई। तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की संभावना को लेकर सचेत रहने को कहा गया है। बांध तटबंधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि बारिश की 28 सितंबर तक संभावना है। लोग घरों में रहें। आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर जाएं।

इंसेट अमनी के 106 घरों में पानी प्रवेश किया

मूसलाधार बारिश से मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत स्थित वार्ड नंबर, दो, आठ व नौ के 106 घरों में पानी प्रवेश कर गया है। त्राहिमाम है। लोग ऊंचे स्थलों पर शरण ले रहे हैं। अमनी के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद गांव स्थित मृतप्राय मंदरा धार और खारो धार उफना गई है। इससे घरों में पानी प्रवेश करने लगा है। मानसी सीओ अरुण कुमार सरोज ने कहा कि शुक्रवार को अमनी का जायजा लिया जाएगा। घरों से पानी कैसे निकलेगा इस संबंध में विचार किया जाएगा। मालूम हो कि बीते दो दिनों में मानसी प्रखंड में 113 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इंसेट

कहां कितनी हुई बारिश

अलौली: 36.2 मिलीमीटर

बेलदौर: 8.6 मिलीमीटर

चौथम: 69.2 मिलीमीटर

गोगरी: 15 मिलीमीटर

खगड़िया: 25.4 मिलीमीटर

मानसी: 60.2 मिलीमीटर

परबत्ता: 6.4 मिलीमीटर

chat bot
आपका साथी