प्रधानाध्यापकों को दी गई पोषण माह की जानकारी

खगड़िया। संकुल संशाधन केंद्र मध्य विद्यालय महेशखूंट में शनिवार को विभागीय निर्देश पर सभी प्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
प्रधानाध्यापकों को दी गई पोषण माह की जानकारी
प्रधानाध्यापकों को दी गई पोषण माह की जानकारी

खगड़िया। संकुल संशाधन केंद्र मध्य विद्यालय महेशखूंट में शनिवार को विभागीय निर्देश पर सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पोषण माह को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम चलाए जाने सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संकुल समन्वयक अमरेंद्र कुमार राय ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सरकारी स्तर से पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसे लेकर विभिन्न विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसके तहत बच्चों को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजन कर पोषण को लेकर जानकारी दिया जाना है। शिक्षक इस ओर ध्यान दें। विद्यालय प्रांगण में साग, सब्जी लगाएं। ताकि विद्यालय की सुंदरता, वातावरण अच्छा बना रहे और सब्जी की उत्पादन भी हो सके। वहीं शिक्षकों के ईपीएफ पर भी चर्चा की गई। गया। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने आदि बिदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में एक प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, शंभु कुमार, विजय रंजन, योगेंद्र प्रसाद, देवानंद ठाकुर, विनीता कुमारी, कुमारी सुधा, मु. अबू बकर सिद्दकी, संजय कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी