रसोइयों को अभी तक नहीं मिली राशि

खगड़िया। लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन सेंटरों पर खाना बनाने वाली रसोइए को अभी तक पारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM (IST)
रसोइयों को अभी तक नहीं मिली राशि
रसोइयों को अभी तक नहीं मिली राशि

खगड़िया। लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन सेंटरों पर खाना बनाने वाली रसोइए को अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनमें नाराजगी है। रसोइयों ने शनिवार को गोगरी सीओ से पारिश्रमिक भुगतान की मांग की।

तारा देवी, शांति देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, सोनी देवी, अनिता देवी ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच रामपुर मध्य विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाती थीं। परंतु, अभी तक पारिश्रमिक नहीं मिला है। जबकि रोज अंचल कार्यालय से बोला जाता है कि राशि मिलेगी। रसोइयों ने कहा कि भुखमरी की स्थिति है। जान जोखिम में डालकर कार्य किया, लेकिन आज पारिश्रमिक के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों तक चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हैं।

जिन्होंने खाना बनाने का काम किया है, उन्हें पारिश्रमिक मिलेगा। कुछ राशि दिए गए हैं। शीघ्र बकाये का भी भुगतान किया जाएगा।

रविद्रनाथ, सीओ कुमार

chat bot
आपका साथी