किसानों की टूटी कमर

खगड़िया। पहले लॉकडाउन के कारण केला किसान तैयार फसल बाहर नहीं भेज पा रहे थे और अब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:57 PM (IST)
किसानों की टूटी कमर
किसानों की टूटी कमर

खगड़िया। पहले लॉकडाउन के कारण केला किसान तैयार फसल बाहर नहीं भेज पा रहे थे और अब गलुआ बीमारी ने उनकी कमर तोड़ दी है। कुल्हड़िया के किसानों ने कहा कि वे लोग कम कीमत पर केला बेचने को विवश हैं। दूसरी तरफ गलुआ बीमारी ने परेशानी बढ़ा दी है। बारिश और गंगा की बाढ़ के कारण भी फसल नष्ट हुई है।

क्या कहते हैं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि गलुआ बीमारी से फसल नष्ट होने की सूचना मिली है। रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी गई है। फसल क्षति में मुआवजा देने के लिए अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं है।

chat bot
आपका साथी