गलुआ बीमारी से केले की फसल नष्ट

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड की मुख्य फसल केला है। यहां दो हजार एकड़ में केला की खेती होती ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM (IST)
गलुआ बीमारी से केले की फसल नष्ट
गलुआ बीमारी से केले की फसल नष्ट

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड की मुख्य फसल केला है। यहां दो हजार एकड़ में केला की खेती होती है। सैकड़ों घरों के चूल्हे केले की फसल से जलते हैं। इन दिनों केला की फसल में बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे किसान परेशान हैं। गलुआ बीमारी का प्रकोप जारी है। केले के पत्ते पीले पड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि से कई जगहों पर खेतों में पानी जमा हो जाने से गलुआ बीमारी शुरू हो गई है। केले के पौधे के साथ-साथ घोर भी गलकर गिरने लगा है। कुल्हड़िया के किसान बिशो यादव, उपेंद्र तिवारी, करना के कुमोद सिंह ने कहा कि गलुआ बीमारी तेजी से फैल रहा है। अगर यही स्थिति रही तो पूंजी भी वापस नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी