ठहर गया है बाढ़ का पानी, मुश्किल में जिदगानी

खगड़िया। बाढ़ से फरकिया के 116 गांवों में तबाही मची हुई है। ये गांव कोसी-बागमती के बा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:05 AM (IST)
ठहर गया है बाढ़ का पानी, मुश्किल में जिदगानी
ठहर गया है बाढ़ का पानी, मुश्किल में जिदगानी

खगड़िया।

बाढ़ से फरकिया के 116 गांवों में तबाही मची हुई है। ये गांव कोसी-बागमती के बाढ़ प्रवण क्षेत्र में आते हैं। कोसी-बागमती एक- डेढ़ महीने से लगातार खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में एक माह से अधिक बाढ़ का पानी गांवों में टिका हुआ है। लोग त्रस्त हैं। आवागमन की असुविधा है। पीड़ित जहां-तहां शरण लिए हुए हैं। कोरोना और बाढ़ के कारण रोजी-रोजगार नहीं मिल रहा है। बाढ़ के साथ-साथ कटाव भी कई जगहों पर हो रहा है।

उत्तर माड़र में 12 जुलाई को बाढ़ का पानी प्रवेश किया था सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत में 12 जुलाई को ही बाढ़ का पानी प्रवेश किया था।अब तक पानी गया नहीं है। पंचायत की 13 टोले में त्राहि-त्राहि है। यहां 15 हजार की आबादी निवास करती है। हालांकि 15 नौकाएं चल रही है और प्रशासन की ओर से सूखा राशन वितरित किया गया है। लेकिन पानी के ठहर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। पंचायत के मुखिया मु. मिराज उर्फ आजाद कहते हैं- पानी के ठहर जाने से मुश्किलें बढ़ गई है।बाढ़ तो पहले भी आती रही है, लेकिन इस दफा पानी टिकने से मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने पंचायत में मेडिकल टीम भेजने की मांग की है। बेलदौर की 16 में 11 पंचायत बाढ़ की चपेट में बेलदौर प्रखंड की 16 में 11 पंचायत बाढ़ की चपेट में है। यहां कोसी और काली कोसी उफान पर है। कोसी-काली कोसी की बाढ़ से इतमादी, कुर्बन, पचौत, तेलिहार, कंजरी, डुमरी, बेला नौवाद, दिघौन, बलैठा, महिनाथ नगर और आंशिक रूप से बोबिल प्रभावित है। बेलदौर सीओ अमित कुमार ने बताया कि 25 नौका चलाई जा रही है। 2515 फूड पॉकेट बांटे गए हैं। 480 पॉलिथीन सीट भी दिए गए हैं। अलौली के उत्तरी बोहरवा में प्रतिदिन कोई न कोई घर नदी में समा रहा अलौली प्रखंड का उत्तरी बोहरवा गांव बागमती की कटाव से त्रस्त है। यहां प्रतिदिन किसी न किसी के घर नदी में समा रहे हैं। कोट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नौकाएं चलाई जा रही है। पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। शत्रुंजय मिश्र, एडीएम, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी