अलौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे बाढ़ राहत

खगड़िया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार अभियान चला रहे हैं। खास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:04 AM (IST)
अलौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे बाढ़ राहत
अलौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे बाढ़ राहत

खगड़िया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार अभियान चला रहे हैं। खासकर अलौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके में भाजपा की ओर से लगातार राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह के द्वारा उपलब्ध कराए गए मोदी पैकेट (सूखा राशन का पैकेट) का बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया जा रहा है। भाजपा अलौली प्रखंड अध्यक्ष गौरव राज के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित चेराखेरा पंचायत की मोहरा घाट, चिकनी, उत्तरी बहोरवा, तीनगच्छा, मखनाही, गुलरिया में बाढ़ राहत का वितरण किया गया। गौरव राज ने बताया कि पीड़ितों की सहायतार्थ लगातार राहत वितरण किया जा रहा है। कहा, बाढ़ पीड़ितों की स्थिति से अलौली सीओ प्रदीप कुमार को भी अवगत कराया गया है। इस मौके पर जिलामंत्री विजय यादव, डोमन सदा, महिला मोर्चा की रंजू देवी समेत युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी