पश्चिम बंगाल में हो रही हिसा के विरोध में भाजपा नेताओं ने दिया धरना

खगड़िया । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर किए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:11 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में हो रही हिसा के विरोध में भाजपा नेताओं ने दिया धरना
पश्चिम बंगाल में हो रही हिसा के विरोध में भाजपा नेताओं ने दिया धरना

खगड़िया । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर गुरुवार को धरना दिया। वहीं पश्चिम बंगाल की घटना पर रोष व्यक्त किया। दोषियों को सजा देने की मांग की गई। कहा, भाजपा दमन से डरने वाली नहीं है।

इधर, बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने तीखी भ‌र्त्सना करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पश्चिम बंगाल के आम आवाम के बहाए गए खून का एक भी कतरा व्यर्थ नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की पार्टी है। बेगुनाहों की आह से ममता सरकार का पतन निश्चित है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री एक- एक घटना का संज्ञान ले रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से समुचित करवाई भी उचित समय पर होगी। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने भी अपने आवास पर धरना दिया। धरना बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार का पतन तय है। ममता सरकार अपने पाप के बोझ तले दब जाएगी। संपूर्ण देश के भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता बंगाल के निर्दोष भाजपा समर्थकों के साथ खड़े हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने धुतौली मालपा शक्ति केंद्र पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जीत-हार लगा रहता है। लेकिन, ममता समर्थक जिस ढंग से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों पर हमले कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी