अधिकारियों ने लिया डिस्पैच सेंटर का जायजा

चौथम प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी 13 पंचायतों में आठ दिसंबर को मतदान है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:20 PM (IST)
अधिकारियों ने लिया डिस्पैच सेंटर का जायजा
अधिकारियों ने लिया डिस्पैच सेंटर का जायजा

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया): चौथम प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी 13 पंचायतों में आठ दिसंबर को मतदान है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है। इसको लेकर ब्रह्मा इंटर विद्यालय पिपरा में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। शनिवार को डीपीओ टेसलाल सिंह व डीटीओ धर्मेंद्र कुमार ने डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। पदाधिकारी द्वय ने कर्मियों को वाहन कोषांग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पदाधिकारी द्वय ने चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों के बारे में जानकारी ली। दो कर्मियों में किसान सलाहकार अमरकांत कुमार व अरविद कुमार अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीटीओ ने कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से विभिन्न प्रकार के वाहनों को जब्त किया जाएगा। वाहन की जब्ती महेशखूंट, करुआमोड़ चौक व पिपरा में होगी। जब्त किए गए वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। डीपीओ टेसलाल सिंह ने कहा कि सभी जब्त किए गए वाहनों का तुरंत लाग बुक जारी कर चालक को खोराकी हेतु राशि उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीडीओ से कहा कि चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को ससमय नाश्ता-खाना व चाय उपलब्ध कराएं। उन्होंने राशि की उपलब्धता के बारे में भी नाजिर से जानकारी ली। उन्होंने मौजूद कर्मियों से कहा कि अनाउंसमेंट की व्यवस्था करें। ताकि कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया जा सके। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि दो सौ से अधिक वाहनों को जब्त कर चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के 13 पंचायतों के लिए 96 पीसीसीपी, 13 क्लस्टर, 182 पोलिग पार्टी व 27 सेक्टर बनाए गए हैं। इस मौके पर बीडीओ उषा कुमारी, बीसीओ शुभम कुमार, आपरेटर नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी