अब तक 483 लोगों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

खगड़िया । पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में परबत्ता प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में विभि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:27 PM (IST)
अब तक 483 लोगों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे
अब तक 483 लोगों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

खगड़िया । पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में परबत्ता प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में विभिन्न पदों को लेकर नामांकन जारी है। तीसरे दिन शनिवार को कुल 64 लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। वहीं समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार के अनुसार मुखिया पद को लेकर आठ लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए।

जिसमें दो पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। सरपंच पद को लेकर तीन लोगों ने नामांकन के पर्चे भरे। जिसमें दो पुरुष व एक महिला शामिल हैं। पंचायत समिति पद के लिए तीन लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। जिसमें एक पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 32 लोगों ने नामांकन के पर्चे भरे। जिसमें 21 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं। पंच सदस्य पद के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन के पर्चे भरे। जिसमें नौ पुरुष व नौ महिलाएं शामिल हैं। कुल 64 लोगों ने तीसरे दिन शनिवार को नामजदगी के पर्चे भरे।

जबकि बीते शुक्रवार को 246 लोगों ने नामांकन के पर्चे भरे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में प्रथम दिन बीते गुरुवार को कुल 173 लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। अभी तक कुल 483 प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए हैं। तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी। जबकि 25 को संवीक्षा, 27 को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन है। मतदान आठ अक्टूबर को होना है। मतगणना 10 एवं 11 अक्टूबर को है।

chat bot
आपका साथी