सुल्तानगंज से बिहारीगंज तक बिछेगा रेल लाइन: सांसद

खगड़िया । बिहार केसरी एवं मोती हजारी इंटर विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के मैदान में माघी पूण्ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:17 PM (IST)
सुल्तानगंज से बिहारीगंज तक बिछेगा रेल लाइन: सांसद
सुल्तानगंज से बिहारीगंज तक बिछेगा रेल लाइन: सांसद

खगड़िया । बिहार केसरी एवं मोती हजारी इंटर विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के मैदान में माघी पूर्णिमा के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से अगुवानी, महेशखूंट, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए बिहारीगंज तक रेल परियोजना जल्द ही आरंभ होगी। जिसका उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। सुल्तानगंज से बिहारीगंज तक रेल लाइन बिछाए जाने से लाखों की आबादी का कायाकल्प होगा। इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक बाबूलाल शौर्य, आयोजक आशीष कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में माधवपुर निवासी कटिमन सिंह का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। लोनियांचक निवासी हग्गू चौधरी का घोड़ा द्वितीय स्थान और बांका जिले के कोठिया गांव निवासी मन्नू सिंह का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय खंडेलिया समेत

नवनीत कुमार मिश्र, शत्रुघ्न मिश्रा, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, बंदना कुमारी, रोहित कुमार सिंह उर्फ चमन सिंह, मुरारी कुंवर, मनोज चौधरी आदि मौजूद थे। खगड़िया का होगा समुचित विकास: मंत्री

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया):

सहरसा से भागलपुर जाने के क्रम में शनिवार को सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मंत्री ने कहा कि खगड़िया का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में भी विकास किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, दयानंद मिश्र, सोनी देवी आदि मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री से मक्का के क्षेत्र में उद्योग लगाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि हरसंभव उक्त क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सन्नी कुमार, मिथिलेश रजक, दयानंद रजक, मिथिलेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी