छह जोड़ी ट्रेन के मार्ग विस्तार की उठ रही है मांग

खगड़िया । पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने छह जोड़ी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:59 PM (IST)
छह जोड़ी ट्रेन के मार्ग विस्तार की उठ रही है मांग
छह जोड़ी ट्रेन के मार्ग विस्तार की उठ रही है मांग

खगड़िया । पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने छह जोड़ी ट्रेनों के मार्ग विस्तार के लिए रेल मंत्री से मांग की है। इससे जहां एक तरफ रेलवे को फायदा होगा, वहीं हजारों यात्रियों की परेशानी दूर होगी। जोशी ने रेल मंत्री से मांग की है कि 12791/ 92 दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 22351/52 पाटलिपुत्र- यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 22971/72 पटना- बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12149/50 दानापुर- पुणे एक्सप्रेस, 1522 1/22 बरौनी- एर्नाकुलम एक्सप्रेस और 13071/72 जमालपुर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर सहरसा अथवा कटिहार से यात्रियों की हित में चलाया जाई। दानापुर में 17 घंटे खड़ी रहती है दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 12791/92 दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस संध्या 7:00 बजे दानापुर पहुंचती है। जहां से अगले दिन 12:25 बजे सिकंदराबाद के लिए खुलती है। इस बीच लगभग 17 घंटे का समय बचता है। जिसका उपयोग कर जहां एक तरफ रेलवे को आर्थिक फायदा पहुंचाया जा सकता है, वहीं यात्रियों को यातायात के लिए सुविधा मिल सकती है। गाड़ी का मार्ग विस्तार कर सहरसा या कटिहार से चलाया जा सकता है। पाटलिपुत्र- यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन की 59 घंटे होते हैं बर्बाद 22351/ 52 पाटलिपुत्र- यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन 59 घंटे पाटलिपुत्र स्टेशन पर खड़ी रहती है। 59 घंटे के बाद इस ट्रेन का परिचालन यशवंतपुर के लिए किया जाता है। अगर इस ट्रेन का मार्ग विस्तार कर सहरसा, कटिहार या जोगबनी से कर दिया जाए तो यात्रियों को खासी सुविधा होगी। 22971/72 पटना- बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 26 घंटे हैं उपयोगी पटना- बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के उपयोगी 26 घंटे को पटना जंक्शन में खड़ा कर बर्बाद की जाती है। इसका सही उपयोग कर ट्रेन का मार्ग विस्तार किया जा सकता है। जिसे सहरसा, कटिहार या जोगबनी से चलाते हुए इस समय का सही उपयोग कर हजारों यात्रियों को सुविधा दी जा सकती हैं। 12149/50 दानापुर- पुणे एक्सप्रेस 19 घंटे रहती है खड़ी

दानापुर- पुणे एक्सप्रेस दानापुर में 19 घंटे खड़ी रहती है। जिसका मार्ग विस्तार कर सहरसा, कटिहार या जोगबनी से चलाया जा सकता है। इस ट्रेन के चलने से बिहार के कोसी क्षेत्र के हजारों यात्रियों को फायदा होगा। एजुकेशन हब से सीधे जुड़ेंगे बिहार के कोसी क्षेत्र के लोग

15221 /22 बरौनी- एर्नाकुलम एक्सप्रेस को सहरसा से चलाए जाने की मांग सुभाष चंद्र जोशी ने की है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का मार्ग विस्तार होने से कोसी क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा के हब कहे जाने वाले केरल राज्य से सीधे जुड़ पाएंगे। 13071/72 जमालपुर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हो मार्ग विस्तार

जमालपुर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग विस्तार के लिए मांग उठ रही है। यह ट्रेन जमालपुर में 12 घंटे खड़ी रहती है। अगर इस ट्रेन को सहरसा के लिए चलाया जाए तो 30 मिनट में खगड़िया और एक घंटे अतिरिक्त लगने पर यह सहरसा पहुंच जाएगी। यहां से वापसी करने के बावजूद आठ घंटे का समय इस ट्रेन को जमालपुर में बचेगा।

chat bot
आपका साथी