टाप बाक्स: अशोक सहनी हत्याकांड की एसपी ने की समीक्षा

एसपी ने तीन दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है। कहा कि तीन दिनों में उपलब्धि दी जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST)
टाप बाक्स: अशोक सहनी हत्याकांड की एसपी ने की समीक्षा
टाप बाक्स: अशोक सहनी हत्याकांड की एसपी ने की समीक्षा

जागरण संवाददाता, खगड़िया : खगड़िया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी का अपहरण बाद निर्मम हत्या मामले की समीक्षा करते हुए एसपी अमितेश कुमार ने जांचकर्ता से पूछा कि अब तक मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। गिरफ्तारी में क्या बाधा है और आरोपितों के घरों की कुर्की जब्ती हुई की नहीं। एसपी ने तीन दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है। कहा कि तीन दिनों में उपलब्धि दी जाए, अन्यथा सदर एसडीपीओ को जांचकर्ता बनाया जाएगा और जांचकर्ता की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

उक्त संगीन मामले के मुख्य आरोपितों के संबंध में जांचकर्ता का कहना हुआ कि गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। कोर्ट से इश्तेहार मिलने बाद आरोपित के घर पर चिपका दिया गया है। कोर्ट से कुर्की जब्ती वारंट जारी करने को लेकर आग्रह किया गया है। संभावना है कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण मुख्य आरोपित राज्य से बाहर कहीं शरण ले रखा है।

मालूम हो कि 30 मई को दिनदहाड़े अशोक सहनी व उनके गाड़ी के चालक का अपहरण कर लिया गया था। दाढी मोड़ के समीप अशोक सहनी की चारपहिया वाहन में ही फांसी लगाकर हत्या कर दी गई और रेल लाइन पार पानी भरे गड्ढे में शव को फेंक दिया गया। अशोक सहनी जदयू के नेता भी थे। वे जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े हुए थे। मछुआरों के मुद्दे को लेकर निरंतर संघर्षरत रहे।

chat bot
आपका साथी