जनतंत्र बचाओ मोर्चा का गठन, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

खगड़िया । स्वराज इंडिया के स्थानीय कार्यालय में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। जिसमें केंद्र सरक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:13 AM (IST)
जनतंत्र बचाओ मोर्चा का गठन, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय
जनतंत्र बचाओ मोर्चा का गठन, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

खगड़िया । स्वराज इंडिया के स्थानीय कार्यालय में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। जिसमें केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया। इस सभा में प्रगतिशील, धर्म निरपेक्ष दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्माद की राजनीति नहीं चलेगी। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संसाधनों, मूल्यों व अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है। प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव जैसे जाने-माने बुद्धिजीवियों को फंसाने की साजिश रची जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने किया। प्रतिरोध सभा में स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह, माले लिबरेशन के अभय वर्मा, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाकपा माले के जिला संयोजक किरणदेव यादव, आम जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, वीआइपी के प्राणेश कुमार, माकपा के सुरेंद्र प्रसाद, राकांपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. धर्मेंद्र कुमार, भाकपा के रमेश चौधरी, स्वराज अभियान के राहुल चंद्र सिंह, जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव आदि ने भाग लिया।

सभा में सर्वसम्मति से जनतंत्र बचाओ मोर्चा का गठन किया गया। आगामी 14 अगस्त को सेमिनार करने तथा चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी