23 घंटे बाद फिर जला विद्युत केबुल, गोगरी फीडर में बिजली आपूर्ति बंद

खगड़िया। गोगरी फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM (IST)
23 घंटे बाद फिर जला विद्युत केबुल, गोगरी फीडर में बिजली आपूर्ति बंद
23 घंटे बाद फिर जला विद्युत केबुल, गोगरी फीडर में बिजली आपूर्ति बंद

खगड़िया। गोगरी फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वे अनियमित विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित है। बीते रविवार की शाम जहां बिजली गुल हुई, तो सोमवार को 21 घंटे बाद आई। उपभोक्ता त्राहि-त्राहि करते रहे। बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस लीं। लेकिन, मंगलवार की दोपहर तीन बजे फिर गोगरी फीडर की बिजली चली गई, जो समाचार लिखे जाने तक नहीं आई थी। पुन: विद्युत विभाग की रेलवे केबुल जल जाने से गोगरी फीडर में आपूर्ति बंद है। उपभोक्ताओं में त्राहिमाम है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता महेशखूंट संतोष कुमार ने बताया कि नया केबुल मंगाया गया है। जिसे बदलने का काम किया जा रहा है। इसके बदलते ही फिर से विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। केबुल बदलने में कितना समय लगेगा, वे नहीं बता सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब गोगरी फीडर में बुधवार को ही विद्युत आपूर्ति शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार 2020 में इसी जगह पर केबुल जल गया था। तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बंद कर नये सिरे से रेलवे होकर केबुल लगाया गया था। महेशखूंट में मिला अज्ञात महिला का शव

महेशखूंट थाना क्षेत्र के कनरिया बहियार में एक पुलिया के नीचे से मंगलवार को पुलिस ने एक 22 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दवा कर हत्या की गई हो। शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला की शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। महेशखूंट थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी