खगड़िया के पशुपालकों को बेगूसराय में ट्रक ने रौंदा, मौत

खगड़िया। खगड़िया के दो पशुपालकों को बेगूसराय जिले में ट्रक ने रौंद डाला। जिससे दोनों की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:25 AM (IST)
खगड़िया के पशुपालकों को बेगूसराय में ट्रक ने रौंदा, मौत
खगड़िया के पशुपालकों को बेगूसराय में ट्रक ने रौंदा, मौत

खगड़िया। खगड़िया के दो पशुपालकों को बेगूसराय जिले में ट्रक ने रौंद डाला। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात्रि की है। दोनों पशुपालक सोए हुए थे। इस दौरान एक बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।

मालूम हो कि खगड़िया के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कई पशुपालक अपने-अपने पशुओं के साथ पशुचारा को लेकर बेगूसराय पलायन कर गए हैं। मृतकों में सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत स्थित नन्हकु मंडल टोला निवासी पशुपालक मलिक यादव के 15 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार और अर्जुन यादव के 25 वर्षीय पुत्र सावन कुमार उर्फ सबीन उर्फ फोको यादव शामिल हैं। रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह ने बताया कि गंगा और बूढ़ी गंडक की बाढ़ बाद रहीमपुर मध्य, रहीमपुर दक्षिणी एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत के पशुपालक पशुचारा के अभाव में मवेशियों को लेकर बरौनी और तिलरथ आदि स्थानों पर रह रहे हैं। अविनाश और सावन भी बरौनी रिफाइनरी ओपी अंतर्गत मोसादपुर पंचायत के हरिपुर में बीते जुलाई से ही भैंस लेकर रहते थे।

रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह और सरपंच देवनंदन साह ने बताया कि बेगूसराय में शवों का पोस्टमार्टम कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए नन्हकू मंडल टोला लाया गया। घटना बाद नन्हकु मंडल टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार मुंगेर गंगा घाट पर किया गया। ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि इससे पूर्व बेगूसराय जिले में ही ठनका की चपेट में आने से स्थानीय पशुपालक अमीन यादव की मौत हो गई थी। शास्त्री ने तीनों मृतकों के आश्रितों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली अनुग्रह अनुदान योजना की राशि देने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने डीएम का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी