लॉकडाउन के कारण सादगी के साथ मनाया गया जन्माष्टमी

कटिहार। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा रहने से प्रखंड के मलहरिया गांव में इसब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:46 PM (IST)
लॉकडाउन के कारण सादगी के
साथ मनाया गया जन्माष्टमी
लॉकडाउन के कारण सादगी के साथ मनाया गया जन्माष्टमी

कटिहार। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा रहने से प्रखंड के मलहरिया गांव में इसबार कृष्ण जन्माष्टमी की धूम नहीं देखी गई। लोगों ने सादगी के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। हर वर्ष मल्हरिया सहित आसपास के गांवों में जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की धूम रहती थी। यहां मेले का भी आयोजन किया जाता रहा है। मल्हरिया में कृष्ण की प्रतिमा आराध्य देव के रूप में हर वर्ष जन्माष्टमी पर प्रतिष्ठापित की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार पिछले एक शताब्दी से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लॉकडाउन के कारण इस बार त्योहार का उत्साह फीका रहा। सौ वर्ष पूर्व झोपड़ी में राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर जन्माष्टमी मनाए जाने की शुरूआत की गई थी। बाद में यहों मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर के निर्माण के लिए 80 डिसमिल जमीन दान के रूप में दी गई थी। वर्तमान में मिथिलेश मंडल, बबलू मंडल एवं मनोज मंडल द्वारा मंदिर की व्यवस्था का संचालन किया जाता है। मंदिर में विधि विधान के साथ जन्माष्टमी तो मनाई जा रही है। लेकिन लॉकडाउन के कारण पूजनोत्सव की धूम नहीं है। प्रखंड क्षेत्र में जन्माष्टमी पर मलहरिया गांव में ही मेला का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी