संगठन को बनाएं धारधार: प्रदेश अध्यक्ष

कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेदाग हैं। उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव 2025 तथा लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। जिले के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत व धारधार बनाने को लेकर अभी से गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। वर्तमान सरकार ने विकास के क्षेत्र में बिहार की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। उक्त बातें नगर भवन में जिला जदयू की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:02 PM (IST)
संगठन को बनाएं धारधार: प्रदेश अध्यक्ष
संगठन को बनाएं धारधार: प्रदेश अध्यक्ष

कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेदाग हैं। उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव 2025 तथा लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। जिले के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत व धारधार बनाने को लेकर अभी से गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। वर्तमान सरकार ने विकास के क्षेत्र में बिहार की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। उक्त बातें नगर भवन में जिला जदयू की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि इनके पहले बिहार की क्या स्थित थी, किसी से छुपी नहीं है। बिहार की सत्ता संभालते ही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार सड़क, स्वास्थ्य,बिजली सहित न्याय के साथ विकास के कार्य में दिन-रात जुटी हुई है। नीतीश कुमार के शासन में कभी भी उनपर कोई दाग नहीं लगा है। सभी समुदाय का विकास बिना किसी भेदभाव के कर रहे हैं। बताया कि गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़कर आवागमन को बेहतर किया गया है। ताकि रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके।

जदूय-भाजपा का गठबंधन अटूट

------------

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा हमारी सहयोगी पार्टी है। भाजपा व जदयू का गठबंधन अटूट है। सरकार की योजना हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने में आप सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। विगत विधानसभा चुनाव में जिस क्षेत्र से पार्टी की हार हुई है, उसकी समीक्षा कर उन त्रुटियों को दूर कर तैयारी में जुट जाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मिजाज को जानने के लिए वे उनके बीच आए हुए हैं, ताकि अगामी चुनाव में जदयू ज्यादा से ज्यादा सीट जीत कर आए। इस कार्यक्रम को जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मु जमाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष् मु शदाम, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ राम, जदयू प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, अरबिद निषाद, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष लखनेश्वर राय, पूणिया सांसद संतोष कुशवाहा, कटिहार सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, लोकसभा के जिला प्रभारी जितेन्द्र यादव और जदयू के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर से जिला स्तर तक पार्टी के संगठन की मजबूती पर जोर देने की बात कही।

बताया की सीएम नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद देश में बिहार की छवि काफी बेहतर हुई है। जिस कारण बिहारी कहलाना अब गर्व की बात हो गयी है। इस मौके पर कई लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष के समझ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिले के जदयू पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का स्वागत फूल माला पहनाकर व शॉल देकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू के जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल की अध्यक्षता में हुई, जबकि मंच संचालन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज प्रकाश राय ने किया। इस मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोजीबुर रहमान, मनोज ऋषि, सुशील कुमार सुमन, रोशन मंडल, जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष माला कुमारी, अजीत मंडल, सतीश ठाकुर, राज कुमार गुप्ता, नवल चौधरी, आशीष बलिदानी, हीरा लाल राही, निरंजन पोद्दार,रमेश महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी