जलजमाव पर फूटा आक्रोश, सोनैली पथ को किया जाम

कटिहार। लगातार बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो गई है। नए इलाकों में भी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:17 PM (IST)
जलजमाव पर फूटा आक्रोश, 
सोनैली पथ को किया जाम
जलजमाव पर फूटा आक्रोश, सोनैली पथ को किया जाम

कटिहार। लगातार बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो गई है। नए इलाकों में भी लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने लगा है। इसको लेकर लोगों का संयम भी टूटने लगा है और लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को वार्ड नंबर 16 और तीन के लोगों द्वारा घर में पानी प्रवेश किए जाने से आक्रोशित होकर केबी झा कॉलेज के समीप कटिहार-सोनैली पथ को घंटों जाम कर दिया। इस मौके पर आंदोलनकारियों के समर्थन में युवा राजद के बिहार प्रदेश सचिव आशु पांडे भी मौजूद थे। श्री पांडेय सहित मौजूद लोगों ने कहा कि नगर निगम, स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन तक लोगों की इस पीड़ा से बेखबर बना हुआ है। जलनिकासी के नाम पर पंप लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। इधर लोगों के बीच त्राहिमाम मचा हुआ है। शहर में अब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि घर में बच्चे दूध व पानी को तरस रहे हैं। कई घरों में राशन के लाले पड़ गए हैं जिनके घर राशन है भी, उनके लिए खाना पकाना मुश्किल हो गया है। मौके पर मौजूद शशि कुमार, पूछो पासवान, चंदन दरोगा, पार्वती देवी, गीता देवी, सुनील पासवान, सहित अन्य लोगों ने बताया कि अगर इस दिशा में तत्काल पहल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी