निगम बहाता रहा पसीना, कराहती रही एक लाख की आबादी

कटिहार। शनिवार को नगर निगम दिनभर पसीना बहाता रहा और शहर की एक लाख की आबादी कराह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:06 PM (IST)
निगम बहाता रहा पसीना, कराहती
रही एक लाख की आबादी
निगम बहाता रहा पसीना, कराहती रही एक लाख की आबादी

कटिहार। शनिवार को नगर निगम दिनभर पसीना बहाता रहा और शहर की एक लाख की आबादी कराहती रही। दरअसल शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव की विकराल समस्या से 24 घंटे बाद भी शहर को निजात नहीं मिल पाई है। शहर के कुल 45 वार्डों में 25 वार्ड के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा शनिवार को दिनभर पानी बहाने का जतन किया जाता रहा, लेकिन शनिवार की देर शाम तक लगभग दो दर्जन मोहल्लों में लोगों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल था। सरकारी कार्यालय प्रांगण सहित कालेज परिसर तक इससे अछूता नहीं है।

शहर के इन क्षेत्रों में है ज्यादा परेशानी

शहर में जलजमाव से लगभग 25 वार्ड प्रभावित है। केबी झा रोड,अनाथालय, बेगना, गांधी नगर, सलामत नगर, लालकोठी, लड़कनिया, रामपाड़ा, कुलीपाड़ा, एमजी रोड, पानी टंकी चौक, रामनगर,अमीराबाद, न्यू मार्केट रोड,ग‌र्ल्स स्कूल रोड, बरमसिया, एक नंबर कांलोनी, तेजा टोला, शिवाजी नगर, एसडीओ परिसर,समाहरणालय सहित कई इलाकों में स्थिति बद से बदतर बनी हुई है।

नगर निगम ने किया अलग-अलग टीम का गठन

जलजमाव के समाधान को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा अभियंताओं के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इस टीम में सहायक, कनीय अभियंता के अलावा सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा जेसीबी मशीन से जाम नाले की पानी निकालने के लिए नगर निगम कर्मी मशक्कत कर रहे हैं। ज्यादा प्रभावित जलजमाव इलाकों में पम्प सेट लगाकर पानी की निकासी की जा रही है।

क्या कहते हैं मेयर:

मेयर विजय सिंह ने कहा कि जलजमाव वाले इलाकों का दौरा कर वे लगातार इस दिशा में हो रहे कार्यों का मानिटरिग कर रहे हैं। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। अधिकांश जगहों से पानी निकल चुका है। निचले इलाकों के मोहल्लों में भी जलनिकासी के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी