रोशना अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

कटिहार। प्राणपुर के रोशना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना महामारी जैसे समय में विभागीय निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:07 PM (IST)
रोशना अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में  नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन
रोशना अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

कटिहार। प्राणपुर के रोशना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना महामारी जैसे समय में विभागीय निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रविवार को उक्त स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका दिया जा रहा था। जिसको लेकर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। इसमें सभी लोग एक दूसरे के साथ सटे हुए थे। केंद्र में किसी के मुंह में मास्क भी नही था। यहां तक की टीका लेने के दौरान भी किसी ने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। स्वाथ्य केंद्र की कर्मियों ने बताया कि रविवार को 200 लोगों को टीका लगाई गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग टीका की कमी रहने के कारण वापस लौट कर चले गए। कर्मियों ने बताया कि अधिक भीड़ हो जाने के कारण कार्य करने में थोड़ी परेशानी हो जाती है। लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में बताया जाता है।

chat bot
आपका साथी