जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

कटिहार। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्राणपुर प्रखंड के धरहन पंचायत के दिघौच गांव के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:54 PM (IST)
जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

कटिहार। जल, जीवन हरियाली अभियान के तहत प्राणपुर प्रखंड के धरहन पंचायत के दिघौच गांव के निजी जमीन पर पौधारोपण किया गया। मनरेगा के तहत चल रहे अभियान को लेकर लगभग दो सौ महोगनी, सागवान, कदम, जाबुन सहित फलदार व छायादार पौधा लगाया गया। पौधारोपण अभियान की शुरुआत पूर्व प्राचार्य केबी झा कॉलेज के प्रो. राजेंद्र नाथ मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया शुकदेव दास, सरपंच प्रतिनिधि मनबोध मंडल एवं दिघौच गांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मु. मुस्ताक, पूर्व सरपंच शेरू, डा. च्राण मोहन, मजदूर शैलेंद्र कुमार एवं मु. पकूल खां उपस्थित थे। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अवनी कुमार सिंह, कनीय अभियंता राजीव कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक नवीन कुमार तथा पीआरएस संजीव पासवान भी मौजूद रहे। पूर्व प्राचार्य ने बताया कि पौधारोपण हर लोगों की जिम्मेदारी है। इसको लेकर सभी की पहल से पर्यावरण सुरक्षित व संरक्षित बनेगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कराने की बात कही।

chat bot
आपका साथी