बिहार: कटिहार में धर्मस्थल पर तोड़फोड़, दो समुदायों के बीच तनाव

कटिहार के बरेटा गांव में धर्मस्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। इसके बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:10 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 12:39 PM (IST)
बिहार: कटिहार में धर्मस्थल पर तोड़फोड़, दो समुदायों के बीच तनाव
बिहार: कटिहार में धर्मस्थल पर तोड़फोड़, दो समुदायों के बीच तनाव
कटिहार [जेएनएन]। बरारी थाना अंतर्गत सेमापुर लाइन पार के बरेटा गांव में मंगलवार की रात एक धर्मस्थल पर असामाजिक तत्वों ने उत्‍पात मचाया व तोड़फोड़ की। उन्होंने धर्मस्थल पर लगी तस्वीरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण जमा हो गए हैं। वे हंगामा मचा रहे हैं। घटना को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि धर्मस्थल के समीप ही समुदाय विशेष की बस्ती है। दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों द्वारा मामले को शांत करने की कोशिश जारी है।

chat bot
आपका साथी