हसनगंज के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था

कटिहार। हसनगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में दूर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:55 PM (IST)
हसनगंज के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर 
से जुड़ी है लोगों की आस्था
हसनगंज के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था

कटिहार। हसनगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को माता पूरा करती है। आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है।

मंदिर का इतिहास

मंदिर की स्थापना कई दशक पूर्व की गई है। पूर्व में फूस की झोपड़ीनुमा मंदिर में पूजा अर्चना किया जाता था। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र का ऐतिहासिक मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओ की विशेष आस्था जुड़ी हुई है।

मंदिर की विशेषता:

मंदिर की छटा काफी आकर्षक है। पूजा की विधि के लिए भी मंदिर की प्रसिद्धि है। खासकर अश्विन माह में बनने वाली माता की प्रतिमा काफी आकर्षक का केंद्र रहता है। मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र झा बताते हैं कि यह मंदिर मनोकामना पूरण है। यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

क्या कहते है जनप्रतिनिधि :

जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिन्टू सिंह ने बताया कि मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है। पूर्व में फूस की झोपड़ी में पिड के रूप में माता की पूजा की जाती थी। अब सभी के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है।

chat bot
आपका साथी