कोढ़ा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

कटिहार। कोढ़ा थाना के खेरिया पंचायत अंतर्गत मवैय्या गांव के समीप बहियार में पेड़ से लटका 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल के समीप एक महिला भी बेसुध हालत में पाई गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:40 PM (IST)
कोढ़ा में युवक का शव 
पेड़ से लटका मिला
कोढ़ा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

कटिहार। कोढ़ा थाना के खेरिया पंचायत अंतर्गत मवैय्या गांव के समीप बहियार में पेड़ से लटका 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल के समीप एक महिला भी बेसुध हालत में पाई गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक का प्रेम प्रसंग बेहोशी की हालत में पाई गई विवाहिता के साथ चल रहा था। मृत युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के रामदास का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका पाया गया। शव के समीप ही झाड़ी से राजकुमार लोहरा की पत्नी बिजली देवी बेसुध हालत में पाई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पिछले एक वर्ष से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के भाई टुनटुन दास ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर गांव में पंचायती हुई थी। पंचायत में उसके भाई के साथ मारपीट भी हुई थी। वहीं बेहोशी की हालत में मिली महिला के पति ने बताया कि मृतक के साथ उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया जबकि महिला झाड़ी में अर्धबेहोशी की हालत में पाई गई। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस संबंध में तत्काल स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर गांव में चर्चा है कि रामदास और बिजली ने एक साथ खुदकुशी करने की कोशिश की।

chat bot
आपका साथी