हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी

कटिहार। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रहा हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:12 PM (IST)
हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी
हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी

कटिहार। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रहा हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया। हड़ताल खत्म होने के बाद निगमकर्मी व सफाईकर्मी गुरूवार से अपने काम पर लौटे। गुरूवार से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था शुरू होने से शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर साफ सफाई व्यवस्था की मानिटरिग के लिए 11 पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गई है। शहर के विभिन्न चौक चौराह व सड़कों पर लगे कूड़ा कचरा की सफाई में नगर निगम व एनजीओ के तहत काम करने वाले सफाईकर्मी देर शाम तक जुटे रहे। एक दर्जन मोटरपंप से जलनिकासी का काम किया जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में हड़ताल को तत्काल स्थगित कर सभी कर्मी काम पर लौट आए हैं। मांगों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की जा रही है। 12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निकाय के स्थायी, दैनिक,संविदा एवं आउटसोर्स के तहत काम करने वाले कर्मी संघ के निर्देश पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। बताते चलें कि सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण निगम क्षेत्र में कूड़ा कचरा का अंबार लग गया था। सड़कों पर नाला का गंदा पानी बहने से स्थिति नारकीय हो गई थी।

डीएम के निर्देश पर 11 पदाधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था की मानिटरिग के लिए लगाया गया है। साफ सफाई संबंधी काम की रिपोर्टिंग वाट्सएप पर तस्वीर सहित जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जलनिकासी के लिए 80 एचपी का एक पंप केबी झा कालेज व एक पंप बर्मा कोलोनी के समीप लगागया गया है। इसके अतिरिक्त गामी टोला सहित अन्य जलजमाव वाले क्षेत्रों में एक दर्जन मोटर पंप लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी