दरवाजे पर खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत

कटिहार। पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत अंतर्गत कुसियारी गांव में दरवाजे पर खेल रही ए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM (IST)
दरवाजे पर खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत
दरवाजे पर खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत

कटिहार। पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत अंतर्गत कुसियारी गांव में दरवाजे पर खेल रही एक बच्ची की जहरीले सांप के काटने से हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर गनौरी यादव की चार वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान पीसीसी ढलाई वाले सड़क के किनारे से निकलकर विषैले सर्प ने डंस लिया। सांप इतना विषैला था कि स्वजनों को बच्ची को अस्पताल तक ले जाने का मौका नहीं मिला। जब तक स्वजन कुछ कर पाते तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इधर सांप बाद में एक मांद में घुस गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद उसे मांद से निकाल कर मार डाला गया। इस घटना की जानकारी अंचलाधिकारी राजेश कुमार के साथ-साथ विधायक नीरज कुमार यादव को दी गई। मृतका के पिता की लिखित सूचना भी पोठिया ओपी पुलिस को दी गई। बता दें कि मृतक बच्ची की मां पुतुल देवी मध्य विद्यालय कोशियारी में रसोईया का कार्य काम करती है। घटना से उसका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रखंड प्रमुख प्रमुख अनुकंपा कुमारी, जिला परिषद सदस्य सरिता कुमारी, स्थानीय मुखिया भारती देवी, उप मुखिया रोशन आरा व पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल आदि ने मृतक बच्ची के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी