किसानों के लिए फायदेमंद है जैविक विधि से खेती : डीएओ

कटिहार। आत्मा द्वारा शुक्रवार को सदर प्रखंड के उदामारखा शिवमंदिर के समीप जैविक खेती प्रसंस्करण और मार्केटिग विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह आत्मा के परियोजना निदेशक जितेन्द्र कुमारउप परियोजना निदेशक एसके झा ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM (IST)
किसानों के लिए फायदेमंद है
जैविक विधि से खेती : डीएओ
किसानों के लिए फायदेमंद है जैविक विधि से खेती : डीएओ

कटिहार। आत्मा द्वारा शुक्रवार को सदर प्रखंड के उदामारखा शिवमंदिर के समीप जैविक खेती प्रसंस्करण और मार्केटिग विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह, ,आत्मा के परियोजना निदेशक जितेन्द्र कुमार,उप परियोजना निदेशक एसके झा ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का उद्घाटन किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस वर्ष भी एक हजार एकड़ में जैविक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में जैविक खेती का रकवा बढ़कर 1500 एकड़ तक हो गया है। जिले के किसान जैविक खेती के माध्यम से सब्जी, सहित अन्य तरह की खेती कर रहे है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से किसानो को जहां अधिक पैदावार के साथ बाजार भाव अधिक मिलता है। जैविक विधि से उत्पादित सब्जी व अनाज के सेवन करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। आत्मा के परियोजना निदेशक ने कहा कि आने वाले समय में जैविक विधि से उत्पादित खाद्य साम्रगी की मांग और बढ़ेगी। जैविक खेती को लेकर समूह को प्रथम सी वन का सर्टिफिकेट मिलना गर्व की बात है। उपपरियोजना निदेशक ने कहा कि जैविक खेती समूह के माध्यम से की जा रही है। जिले में 86 किसान समूह जैविक विधि से खेती कर रहे हैं। जैविक खेती को लेकर सरकार द्वारा तीन साल तक अनुदान देने का प्रावधान है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि राज्य स्तर से जैविक खेती का स्थल निरीक्षण चयनित जांच टीम द्वारा किया जाता है। क़ृषि विज्ञानी डा. सुशील कुमार ने किसानों को खेत में जैविक खाद,जैविक कीटनाशक ओर गौमूत्र आदि के प्रयोग करने के तरीके की जानकारीर दी। पौधा संरक्षण निदेशक अनिल कुमार ने किसानों को खेत के बाहरी सीमा पर कीटनाशक,खरपतवार नाशक,हवा के बहाव से संक्रमण को बचाने के लिए पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर दीपक कुमार,मनीषा कुमारी,कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सियाचरण सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी