कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता

कटिहार। प्रखंड जदयू के कार्यकारिणी की बैठक पूर्वी बारीनगर पंचायत के गांधीग्राम में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता
कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता

कटिहार। प्रखंड जदयू के कार्यकारिणी की बैठक पूर्वी बारीनगर पंचायत के गांधीग्राम में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में मनोज सिंह कुशवाहा एवं चन्द्रमोहन सिंह मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई। बैठक में बूथवार कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने सहित विधानसभा प्रत्याशी के लिए एनडीए के क्षेत्रीय नेताओं के चयन को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इसके साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य सरदार वीरेंद्र सिंह बॉबी, प्रखंड उपाध्यक्ष फैजुल हक, भीम कुमार राय, प्रखंड महासचिव राजकुमार राय, अनुज कुमार मेहता, सचिव सुभाष साह, शौलेश पंडित, विजय रविदास, पुतुल देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी