अधिकांश मंदिरों के पट रहे बंद, कई मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

कटिहार। सावन की पहली सोमवारी पर कोरोना गाइड लाइन का असर मंदिरों में देखने को मिला। इसके कारण शहर के अधिकांश मंदिरों का पट बंद रहा तो कई मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे तो कई मुख्य मंदिरों का पट बंद रहने के कारण भक्तों को निराशा हाथ लगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:46 PM (IST)
अधिकांश मंदिरों के पट रहे बंद, 
कई मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
अधिकांश मंदिरों के पट रहे बंद, कई मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

कटिहार। सावन की पहली सोमवारी पर कोरोना गाइड लाइन का असर मंदिरों में देखने को मिला। इसके कारण शहर के अधिकांश मंदिरों का पट बंद रहा तो कई मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे तो कई मुख्य मंदिरों का पट बंद रहने के कारण भक्तों को निराशा हाथ लगी। ऐसी स्थिति में भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ही जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर देश के कल्याण के साथ कोरोना महामारी से छुटकारा के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं कई मुहल्लों में मंदिर खुले रहने के कारण युवक, युवतियां, महिलाएं व बच्चों ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर माथा टेका। कई लोगों ने अपने घरों में ही परिवार के साथ सावन की पहली सोमवारी की पूजा-अर्चना कर उपवास भी रखा। कई भक्त रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। खासकर शिव मंदिरों के आस-पास पूजा करने वालों की भीड़ रही। श्रद्धालु सुबह से पूजा के लिए निकल पड़े और यह दौड़ दोपहर बाद तक भी चलता रहा। बाटा चौक स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर चौक, बीएमपी शिव मंदिर आदि में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इसका कपाट बंद रहा।

chat bot
आपका साथी