छड़ लदा ट्रक फंसने से एनएच पर दो घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसा

कटिहार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया चौक पर छड़ लदा ट्रक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:19 PM (IST)
छड़ लदा ट्रक फंसने से एनएच पर 
दो घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसा
छड़ लदा ट्रक फंसने से एनएच पर दो घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसा

कटिहार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया चौक पर छड़ लदा ट्रक नीचे करने के क्रम में बीच सड़क पर फंस गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लगभग दो घंटे तक एन एच पर आवागमन बाधित रहा। इसमें मरीज को लेकर जा रहा एक एंबुलेंस भी फंस गया। बाद में दो जेसीबी की मदद से जाम को हटाया गया और आवागमन बहाल हो पाया।

जानकारी के अनुसार ट्रक दुर्गापुर से छड़ लोड कर कटिहार जिले के कटरिया के संगम स्थल पर जा रहा था। इस छड़ का उपयोग वहां चल रहे निर्माण कार्य में होना था। कटरिया चौक के समीप ट्रक को नीचे उतारने के क्रम में ट्रक का ट्राली सड़क पर फंस गया। इससे सड़क पर महाजाम लग गया। कटरिया चौक से रंगरा तक व कटरिया चौक से कोसी पुल से लेकर देवीपुर तक वाहनों की कतार लग गई। इस सड़क जाम में एक एंबुलेंस भी फंसा रहा। सड़क पर वाहनों की कतार लगती चली गई। सड़क पर तीन लाइनों की कतार में छोटी बड़ी वाहन फंसी रही। बाइक चालक तथा पैदल चलने वाले लोग भी इस जाम से नहीं निकल पा रहे थे। सिलीगुड़ी से एंबुलेंस लेकर आ रहे गणेश प्रसाद ने कहा कि वे भागलपुर इमरजेंसी रोगी लेकर जा रहा थे। दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रक फंसने की जानकारी निर्माण कंपनी के कर्मियों को दी गई। बाद में कंपनी कर्मियों द्वारा दो जेसीबी की मदद से जाम हटाया गया। जाम के कारण कुरसेला पुलिस को भी घंटों पसीना बहाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी