रालोसपा ने बूथ कमेटी के गठन पर दिया जोर

कटिहार। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:12 AM (IST)
रालोसपा ने बूथ कमेटी के गठन पर दिया जोर
रालोसपा ने बूथ कमेटी के गठन पर दिया जोर

कटिहार। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर प्रखंड के आलमपुर, आजमनगर, अमरसिघपुर, दनिया, महेशपुर, निमोल, शीतलपुर और गायघट्टा पंचायत का दौरा कर सभी पंचायत अध्यक्षों से बूथ कमेटी के गठन व पार्टी के सिद्धांत और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही सभी पंचायत में तकनीकी प्रकोष्ठ के गठन पर भी जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि सभी पंचायत में बूथ कमिटी गठन कर पार्टी को मजबूत करने का सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। श्री आनंद ने कहा प्राणपुर विधानसभा में रालोसपा काफी मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी का मुख्य एजेंडा पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिचाई, कार्यवाही और सुनवाई हैं। इसे जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा इस बार बिहार से नीतीश सरकार का जाना तय है और महागठबंधन का सरकार बनना तय है। इस मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय केबट, प्रखंड संयोजक प्रशांत सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जुनेद आलम, पप्पू सिंह, मु नाहिद, मुंसी सिंह, मु आफाक आलम, अल्बर्ट हेम्ब्रम, मु समीम, मु हेलाल, बुलबुल अंसारी सहित अन्य पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी