बाढ़ पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने की मांग

कटिहार। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. आरएन मंडल ने जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने की मांग
बाढ़ पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने की मांग

कटिहार। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. आरएन मंडल ने जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकारी स्तर से राहत व सहायता मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में पांच लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। महानंदा की बाढ़ से सबसे अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक स्तर से राहत कार्य नहीं चलाया गया है। बाढ़ के कारण रबी की खेती को व्यापक नुकसान पहुंचा है। मोर्चा अध्यक्ष ने किसानों का कर्ज माफ करने एवं प्रभावित किसानों को खेती के लिए 50 हजार का अनुदान देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी