निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा का पानी, कटाव की बढ़ी रफ्तार

कटिहार। गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को वृद्धि जारी रही। रामायणपुर में गंगा के जलस्तर मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 05:09 PM (IST)
निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा का पानी, कटाव की बढ़ी रफ्तार
निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा का पानी, कटाव की बढ़ी रफ्तार

कटिहार। गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को वृद्धि जारी रही। रामायणपुर में गंगा के जलस्तर में बुधवार को बारह बजे दिन तक गंगा का जलस्तर 26.32 मीटर दर्ज की गई है, यहां बारह बजे दिन तक गंगा चेतावनी स्तर से महज 33 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। अभी भी गंगा यहां प्रति घंटा एक से डेढ़ सेंटीमीटर के रफ्तार के साथ बढ़ रही है। जलस्तर में वृद्धि और बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने लगा है। यद्यपि विभागीय अभियंताओं के अनुसार तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। इधर मनिहारी में केवाला से बाघमारा तक गंगा का कटाव लगातार जारी है। कई जगह गंगा लूप भी बनाए हुए है। ़िफलहाल एंकर के कुछ आगे तक फ्लड फाइटिग का कार्य चल रहा है। विभाग के अभियंता क्षेत्र में डटे हुए हैं। कार्यस्थल पर मौजूद काढ़ागोला प्रमंडल के सहायक अभियंता मु जिलानी ने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। गांधी टोला बाघमारा के समीप बनाए गए एंकर के आगे बाघमारा की तरफ फ्लड फाइटिग का कार्य किया जा रहा है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वही कटिहार प्रमंडल के कनीय अभियंता विश्वबल्लभ ने बताया कि रामायणपुर में गंगा के जलस्तर में बारह बजे दिन तक 26.32 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। कहा कि जलस्तर मे लगातार वृद्धि जारी है।

chat bot
आपका साथी