लाल निशान के करीब महानंदा, लोगों की बढ़ने लगी बेचैनी

कटिहार। लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण महानंदा के जल स्तर में वृद्धि जारी है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 09:21 PM (IST)
लाल निशान के करीब महानंदा, 
लोगों की बढ़ने लगी बेचैनी
लाल निशान के करीब महानंदा, लोगों की बढ़ने लगी बेचैनी

कटिहार। लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण महानंदा के जल स्तर में वृद्धि जारी है। शनिवार को कुरसैल में महानंदा चेतावनी के निशान को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ चुकी है। कुरसैल में महानंदा का जलस्तर 31.11 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 31 .40 मीटर है। लाल निशान से महज 29 सेंटीमीटर महानंदा दूर रह गई है। लगातार जलस्तर में वृद्धि से तटबंध के अंदर एवं बाहर बसे पंचायतों के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। तटबंध के अंदर निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने लगा है। वहीं जलस्तर में वृद्धि से लीलजी धार एवं डुमरिया धार में पानी हो जाने से धनागामा, सिकोरना सहित कई पंचायत के लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी है। शिवगंज एवं चांदपुर में महानंदा तटबंध के खुला रहने की वजह से बाढ़ के पानी का फैलाव बाहर होना तय है। गत चार वर्षों से लगातार बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे लोगों के जेहन में वह दर्द अब भी कैद है। बाढ़ के पानी के वेग में जानमाल को भी व्यापक क्षति पहुंचती है। कदवा में बाढ़ आने के बाद बांध के अंदर एवं बाहर बसे लोगों को भीषण कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। बाढ़ के समय लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो जाता है। साथ ही तीन वर्षों से सोनैली पूर्णियां पथ के शिवगंज, नूनगरा कुम्हरी पथ के कुंडी, दोखरा शोशा पथ सहित अन्य पथों पर पुल के ध्वस्त रहने की स्थिति में आवागमन की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाती है। इधर अंचलाधिकारी बीरबल बरुन कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर हर आवश्यक तैयारी कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी