निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा और महानंदा का पानी

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। महानंदा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 05:51 PM (IST)
निचले इलाकों में फैलने लगा 
गंगा और महानंदा का पानी
निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा और महानंदा का पानी

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण महानंदा नदी से सटे निचले इलाकों में महानंदा नदी का पानी फैल गया है। बरसात का मौसम शुरू होते ही गंगा एवं महानंदा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगता है। प्रखंड में इन दो नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका प्रबल हो जाती है। वर्तमान समय में दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। महानंदा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से महानंदा नदी से सटे मायामारी, पहाड़पुर आदि गांव के निचले हिस्से में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। महानंदा विभाग के कनीय अभियंता विजय कुमार ने बताया कि महानंदा नदी में 26.52 मीटर खतरे का निशान चिह्नित है। सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक 0.5 सेंटीमीटर वृद्धि के साथ महानंदा नदी का जलस्तर 26.02 मीटर दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ गंगा को देख रहे बाढ़ प्रमंडल के कनीय अभियंता विश्व बल्लव कुमार ने बताया कि गंगा में 27.56 मीटर खतरे का निशान चिन्हित है। वहीं 26.65 मीटर चेतावनी स्तर चिन्हित है बताया कि शनिवार को 0.6 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ गंगा नदी का जलस्तर 24.45 मीटर दर्ज किया गया है। प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली इन दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से प्रखंड में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। साथ ही लोगों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है।

chat bot
आपका साथी