नदियों के बढ़ते जलस्तर में आयी कमी, खतरा बरकरार

कटिहार। गंगा कोसी और महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। दार्जिलिग हिल एरिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:15 AM (IST)
नदियों के बढ़ते जलस्तर में 
आयी कमी, खतरा बरकरार
नदियों के बढ़ते जलस्तर में आयी कमी, खतरा बरकरार

कटिहार। गंगा, कोसी और महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। दार्जिलिग हिल एरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश कम होने से महानंदा नदी के राइजिग ट्रेंड में कुछ हद तक कमी आंकी गई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता ने राजेंद्र प्रसाद मेहता ने बताया कि महानंदा अब भी चेतावनी स्तर से उपर बह रही है। पहाड़ पर बारिश कम होने से वृद्धि दर में कमी आंकी गई है। अगले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ने की गति में और कमी आने की संभावना है। लेकिन गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में उफान लगातार चौथे दिन भी जारी रही। रामायणपुर एवं काढ़ागोला में पिछले 12 घंटे के दौरान 14 सेमी तक की वृद्धि आंकी गई है। गंगा और कोसी के अपने रौद्र रूप में रहने से मनिहारी, अमदाबाद एवं कुरसेला के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा मुख्यालय को भेजे गए खैरियत प्रतिवेदन में सभी तटबंध सुरक्षित एवं बाढ़ को लेकर स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही गई है। विभागीय अभियंताओं की टीम हालात पर नजर रख रही है।

chat bot
आपका साथी